Saturday, February 15, 2020

How to do SEO without Yoast Plugin



हेल्लो फ्रेंड्स आज की पोस्ट में हम जानेंगे की wordpress में बिना seo प्लगइन के पोस्ट को कैसे ऑप्टीमाइज़्ड करते है, साथ ये भी जानेंगे की क्या बिना seo प्लगइन के पोस्ट को ऑप्टीमाइज़्ड करना सही होगा, तो चलिए शुरू करते है | 

तो दोस्तों सबसे पहले हम आपको बता दे की आप बिना प्लगइन के भी कंटेंट को यानि की पोस्ट को ऑप्टीमाइज़्ड कर सकते है, लेकिन इस सिचुएशन आपको प्लगइन के मुकाबले बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, और शायद ये भी हो सकता है, की आपका कंटेंट सही से ऑप्टीमाइज़्ड ना हो, या फिर हद से ज्यादा ऑप्टीमाइज़्ड हो जाए कुछ भी हो सकता है | 

बिना प्लगइन SEO करने के लिए आपको उसके पूरे TERMS को सीखना पड़ेगा कि किस तरह हेडिंग का इस्तेमाल करते हैं कीवर्ड्स टैग्स इन सब के बारे में आपको एक विशेष जानकारी होना आवश्यक है इसके बिना आप SEO नहीं कर पाएंगे

आपको अपनी वेबसाइट का टाइटल और उसके META TAGS को ऑप्टिमाइज करना होगा और उसको यूजर फ्रेंडली बनाना पड़ेगा ताकि यूजर को पूरी जानकारी मिल सके

आपको अपनी वेबसाइट की स्पीड पर भी ध्यान देना चाहिए आपके अपनी वेबसाइट की जितनी ज्यादा स्पीड होगी और जितनी कम टाइम में ओपन होगी उतनी ही आपकी वेबसाइट की रैंक होने के ज्यादा चांस बनते हैं

और आपको अपनी ब्लॉग पोस्ट में कम से कम एक फोटो का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिसके अंदर आप उसके नाम में वह उसकी टाइटल में अपना फोकस की वर्ड को ऐड करना पड़ेगा 

आप जिस भी कीवर्ड पर अपनी वेबसाइट को रैंक करवाना चाहते हैं तो उसकी कीवर्ड को आपको कम से कम 5-6 बार अपनी वेबसाइट की पोस्ट में यूज करना पड़ेगा और उसको बोल्ड करके यूज़ करना पड़ेगा

बिना प्लगइन के इस्तेमाल करने के लिए आपको छोटे-छोटे पैराग्राफ बनाकर अपनी पोस्ट को कंप्लीट लिखना पड़ता है जिसे यूजर ज्यादा समय तक आपकी वेबसाइट पर रहे 

और अगर आप बिना किसी प्लगइन के SEO करना चाहते हैं तो आपको अपनी वेबसाइट को रैंक कराने में काफी समय लग सकता है लेकिन मुश्किल भी नहीं है पर समय लगेगा आप एक दिन जरूर कर लोगे 

The on page SEO factors

जितना हो सके उतना अपने यूआरएल को शोर्ट और प्योर कीवर्ड डाले, ताकि यूआरएल अच्छे से ये डिफाइन कर सके, की आपके कंटेंट में किस तरह की जानकारी उपलब्ध है |
पोस्ट का टाइटल searchable कीवर्ड ही रखे, साथ ही उसमे फालतू के कीवर्ड भूल कर भी ऐड ना करे |
मेटा टैग्स में टार्गेटेड कीवर्ड ही प्लेस करे, ताकि यूजर ये समझ सके, की कंटेंट में क्या है |
कंटेंट के अन्दर हैडिंग को अच्छे से ऐड करे, जैसे h1, h2, h3 h4, 
Images me alt tag लगाना ना भूले |
कोसीस करे की हर पाराग्राफ शोर्ट हो, ताकि यूजर को पढने में मज़ा आये ना की बोरिंग फील हो |
वेबसाइट की लोडिंग स्पीड कम रखे ताकि यूजर को स्किप करने का मौका ना मिले, हो सके तो cache  प्लगइन साथ ही lazy लोड इमेजेज का इस्तेमाल करे | 
कंटेंट के अन्दर ज्यादा से ज्यादा 2.5% ही कीवर्ड का इस्तेमाल करे, 
कंटेंट यूजर फ्रेंडली लिखने की कोसिस करे, मीन्स यूजर के लिए ना की गूगल के लिए क्योकि आपका कंटेंट यूजर को पसंद आना चाहिए ना की गूगल को, because यूजर खुश तो गूगल खुश |

आज आपने क्या सिखा 
तो दोस्तों आज आपने ये जाना की हम बिना seo प्लगइन के भी पोस्ट को ऑप्टीमाइज़्ड कर सकते है, साथ ही उसे रैंक भी, लेकिन सही मायने में देखा जाए तो ये रास्ता कभी कभी गलत ट्रैक पर भी लेकर चला जाता है, so जब तक की आप अच्छे से ये ना जान जाए की बिना प्लगइन के seo कैसे करते है, तब तक आप ऐसी गलती ना करे | 
मुझे उम्मीद है, की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और अगर आची लगी हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे |

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search